Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Divyangjan, senior citizens, transgender community showcased their talent at Jal Tarang Josh Mahotsav

Bilaspur News: जल तरंग जोश महोत्सव में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर समुदाय ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 23 Nov 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Divyangjan, senior citizens, transgender community showcased their talent at Jal Tarang Josh Mahotsav
फैशन शो और टैलेंट हंट कार्यक्रम में दिखी आत्मविश्वास की अनूठी मिसाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जल तरंग जोश महोत्सव के तहत जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा विभिन्न सहयोगी संगठनों की ओर से शनिवार को फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने समावेशी समाज की खूबसूरत झलक पेश की गई,जहां दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। उन्होंने कहा कि जीवन की वास्तविक बाधाएं शरीर में नहीं, बल्कि विचारों में होती हैं। यदि मन में दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी कठिनाई बड़ी नहीं होती। कार्यक्रम में जिला बिलासपुर के विभिन्न संस्थानों आशा किरण, नया सवेरा, मूकांबिका, वृद्धाश्रम दयोली, अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति, सीनियर सिटिजन वेलफेयर एसोसिएशन और पेंशनर एसोसिएशन बिलासपुर के लगभग 90 सदस्य एवं प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुत की गई रैंप वॉक और विविध प्रतिभा प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी दमदार प्रस्तुति, आत्मविश्वास भरी मुस्कान और दृढ़ इच्छाशक्ति ने साबित कर दिया कि दिव्यांगता शरीर में नहीं, विचारों में होती है।

जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल का उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा, डीसीपीओ सत्या चंदेल, कमल कांत और बनिता बंसल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed