{"_id":"6628fa5a8377fb5a5c0504a6","slug":"district-level-vaishakh-nalwad-fair-first-cultural-evening-himachali-singer-mamta-bhardwaj-singer-jitu-ram-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-116351-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पाणी री टांकी ओ भाई रामा, कितु ते आया मेरा रुण झुणुआ पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पाणी री टांकी ओ भाई रामा, कितु ते आया मेरा रुण झुणुआ पर झूमे लोग
विज्ञापन
झंडूता मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती गायक ममता भारद्वाज । संवाद
-ममता भारद्वाज और जीतू राम के नाम रही झंडूता मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। जिला स्तरीय वैशाख नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या हिमाचली गायिका ममता भारद्वाज और गायक जीतू राम के नाम रही। इन कलाकारों ने हिंदी और पहाड़ी गीतों पर लोगों को खूब नचाया। सांस्कृतिक संध्या में कर्नल जसवंत सिंह और गुरदास सुमन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। हिमाचली गायिका ममता भारद्वाज ने तेरा मेरा प्यार सजना बचपना रा, साहिबां रिये बीबीये, पाणी री टांकी ओ भाई रामा, इना बड़ियां जो तुड़का लाणा ओ ठेकेदारनिये, इस गराएं देया लंबड़ा ओ इन्ना छोरुआ जो लेयां समझाई, तू मोई अछरिये तू मोई ओ, दिल धड़काये सिटी बजाए, तेरी आंखों का ये काजल मेरा दिल तड़फाये, मन्ने पल पल पल पल याद तेरी तड़फाये, कजो नैण मिलाए ओ जानी मेरिये, कितु ते आया मेरा रुण झुणुआं कितु ते आइयां दो जणीयां, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, इक मुंडा पंजाबी उदे नैन शराबी, दिल लै गई कुड़ी गुजरात दीए मेरे पीर दी जुगनी जुगनी जी, हुस्न पहाड़ों का क्या कहना कि बारों महीने यहां मौसम जाड़ों का गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। उसके बाद मंच पर बिलासपुरी गायक जीतू राम संख्यान ने उच्या कैलाश और ड्राइवर अमर सिंह, आईजा नोकरा आदि गीतों की प्रस्तुति दी। लोकल कलाकारो में सौरभ और रमा शर्मा ने लोगों का मनोरंजन किया। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय राहन शिक्षा निकेतन स्कूल झंडूता के विद्यार्थियों ने बिलासपुर रियासत की सत्य घटना पर आधारित मोहना नाटक का मंचन किया, जिसमें उपस्थित दर्शकों ने सभी कलाकारों विशेष कर यामिनी ठाकुर ने मोहन की मां के अभिनय को बहुत ज्यादा सराहा। इसमें भाई का भाई के प्रति बलिदान, प्यार, छल, कपट और फिर धोखा की सत्य गाथा के ऊपर आधारित इस मोहना नाटक को देखकर अपने आप को अपने बिलासपुरी रियासत की विरासत के साथ जोड़ते हुए भाव-विभोर हो उठे। मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम योगराज धीमान ने अतिथियों को सम्मानित किया।