फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District level school competitions will be held from 3rd September

Bilaspur News: जिला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताएं 3 सिंतबर से होंगी

Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
District level school competitions will be held from 3rd September
-छात्रों की राज्य स्तरीय स्पर्धा होगी बाल पाठशाला बिलासपुर में
विज्ञापन

-शिक्षा विभाग ने जारी किया नया वार्षिक खेल कैलेंडर


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्कूली अंडर-14 छात्र व छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलों का नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल देव शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण पूरे प्रदेश में स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं पर शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी थी। अब शिक्षा विभाग के आदेशों से उन्हें शुरू किया जा रहा है।
छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 3 से 6 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में होगी।
छात्र वर्ग की मेजर खेल (बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूड्डो) की राज्य स्तरीय स्पर्धा 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बिलासपुर की छात्र पाठशाला में होगी। माइनर खेल (बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी) की राज्य स्तरीय स्पर्धा मंडी के धर्मपुर स्कूल में 17 से 20 अक्टूबर तक होगी।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में होगी। मेजर/माइनर खेल (बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, जूड्डो) की राज्य स्तरीय स्पर्धा शिमला के सुन्नी स्कूल में 6 से 9 अक्टूबर तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र व छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा 25 से 26 अक्टूबर तक हमीरपुर स्कूल में होगी। छात्र व छात्रा वर्ग की चेस, योगा, कुश्ती व बॉक्सिंग स्पर्धा व सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 से 29 अक्टूबर तक हमीरपुर के नादौन स्कूल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed