फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District Legal Department made people aware in Khairian

Bilaspur News: खैरियां में जिला विधिक विभाग ने किया लोगों को किया जागरूक

Tue, 17 Sep 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
District Legal Department made people aware in Khairian
- अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, नशा निवारण पर दी जानकारी
विज्ञापन

-राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुफ्त कानूनी सहायता नंबर भी बताए

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर ने खैरियां में जागरूकता शिविर लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव सीनियर जज जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर मनीषा गोयल ने की। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी घुमारवीं कमलकांत, कानूनी सहायता बचाव अधिवक्ता नरेश कुमार, मधु शर्मा ने बतौर वक्ता शिरकत की।
तहसील कल्याण अधिकारी कमलकांत ने लोगों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, नशा निवारण पर जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। पात्र लोगों को इन कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लेने को कहा। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कानूनी सहायता बचाव अधिवक्ता नरेश कुमार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989, के प्रावधानों के बारे में बताया। कानूनी सहायता बचाव अधिवक्ता मधु शर्मा ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजना नालसा 2015 के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

इस दौरान मनीषा गोयल ने लोगों को विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं मध्यस्थता, लोक अदालत, इत्यादि के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मुफ्त कानूनी सहायता नंबर 15100 के बारे में बताया। कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर के मुफ्त कानूनी सहायता अथवा सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01978-221452 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मुफ्त कानूनी सलाह के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पोषण अभियान के तहत एक बूटा मां के नाम पर अर्जुन का पौधा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed