फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   district council meeting

समस्याओं को निपटाने में लगने वाले समय के बारे में अवगत करवाएं अधिकारी : मुस्कान

Tue, 22 Feb 2022 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
district council meeting
बिलासपुर में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला परिषद बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष कुमारी मुस्कान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं में ठेकेदारों के तहत रखे गए कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिए जाने का मामला भी उठा। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी मुस्कान ने सभी अधिकारियों को जिला परिषद सदस्यों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने और समस्याओं के निपटारे में लगने वाले समय के बारे में भी संबंधित विभाग को अवगत करवाने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त की।
बैठक में अध्यक्ष कुमारी मुस्कान ने नवंबर, 2021 से जनवरी, 2022 तक संपन्न हुए क्वार्टर के आय-व्यय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न मदों के तहत 2 करोड़ 24 लाख 10 हजार 577 रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न मदों के तहत 8 करोड़ 60 लाख 11 हजार 159 रुपये का बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जिला परिषद सदस्यों के मुद्दों को गंभीरता से लें। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के सचिवों को कैश बुक में आय व्यय का ब्योरा नियमित रूप से भरने के निर्देश देने को कहा। जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने पेयजल कनेक्शनों में असहाय और गरीब परिवारों को प्राथमिकता में शामिल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे अवैध खनन के बारे में माइनिंग विभाग से और ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा की। बैठक में जिला परिषद सदस्य बेली राम ने कल्याण अधिकारी बिलासपुर की ओर से आवास योजना के तहत सर्वे तथा लाभार्थियों की सूचना के बारे प्रश्न पूछे गए। इस पर जिला कल्याण अधिकारी उर्मिल पटियाल ने बताया कि जिला बिलासपुर में गत वित्त वर्ष में इस योजना के तहत 186 लोगों के आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला परिषद सदस्य मान सिंह ने श्री नयना देवी क्षेत्र के तहत निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों और दस्तावेजी प्रक्रिया में हुई प्रगति सहित विभिन्न प्रश्न किए। जिला परिषद सदस्यों ने सामूहिक रूप से जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल योजनाओं में ठेकेदारों के तहत रखे गए कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिए जाने पर चर्चा की। इस पर विभाग के अधिकारियों को ठेकेदारों को किए जाने वाले भुगतान का ब्योरा देने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस बैठक में जिला परिषद के कनिष्ठ अभियंता अनिल कश्यप, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दिला राम धीमान तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य कमला देवी की दिवांगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। वहीं जिला परिषद सदस्य बिमला देवी, शालू रणौत राज कुमार, सत्या देवी ने भी बैठक में हुई चर्चा में भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला, सभी विकास खंडों के बीडीओ सहित जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडूता अस्पताल की समस्याओं पर की चर्चा
जिला परिषद सदस्य प्रोमिला वसु ने झंडूता अस्पताल की लैब में खराब पड़े उपकरणों और एक्स रे की सुविधा भी न मिलने सहित झंडूता ब्लॉक की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों की दयनीय स्थिति बारे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और इस संबंध उचित कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed