फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District Council Elections: Nomination arrangements finalised, forms to be filled on May 7, 8 and 11

जिला परिषद चुनाव : नामांकन की व्यवस्था तय, 7, 8 व 11 मई को भरेंगे पर्चे

Thu, 30 Apr 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
District Council Elections: Nomination arrangements finalised, forms to be filled on May 7, 8 and 11
14 वार्डों के लिए अलग-अलग नामांकन केंद्र निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत जिले में जिला परिषद चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने निर्वाचन क्षेत्रवार नामांकन व्यवस्था तय करते हुए अभ्यर्थियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम बनी रहे।

अधिसूचना के अनुसार जिले में कुल 14 जिला परिषद वार्ड हैं, जिनमें घंडालवीं, गाहर, कुठेड़ा, ननावां, बड़गांव, रोहल, जेजवीं, जांगला, बामटा, बरमाणा, नम्होल, जुखाला, स्वाहण और कोटखास शामिल हैं। सभी वार्डों के लिए उपमंडल स्तर पर अलग-अलग नामांकन केंद्र तय किए गए हैं। घंडालवीं, गाहर, कुठेड़ा और ननावां क्षेत्र के अभ्यर्थी उपमंडलाधिकारी (ना०) घुमारवीं कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। बड़गांव, रोहल, जेजवीं और जांगला के लिए उपमंडलाधिकारी (ना०) सदर बिलासपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। वहीं बामटा, बरमाणा, नम्होल और जुखाला के उम्मीदवार उपमंडलाधिकारी (ना०) झंडूता कार्यालय में नामांकन भरेंगे, जबकि स्वाहण और कोटखास के लिए उपमंडलाधिकारी (ना०) श्री नयना देवी जी कार्यालय तय किया गया है। जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित कार्यालयों में स्वीकार किए जाएंगे। प्रशासन ने समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को सुबह 10 बजे से होगी। इसके बाद 14 और 15 मई को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 26, 28 और 30 मई को संबंधित ग्राम पंचायतों के साथ संपन्न होगा। इसके बाद 31 मई को सुबह 9 बजे से मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्देशों का पालन करने और समय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed