फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District Council elections in Jhanduta: After BJP, Congress also reveals its cards

झंडूता में जिला परिषद चुनाव : भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी खोले पत्ते

Wed, 06 May 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 06 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
District Council elections in Jhanduta: After BJP, Congress also reveals its cards
मुकाबला हुआ सीधा और दिलचस्प भाजपा की घोषणा के अगले ही दिन कांग्रेस की एंट्री, दो वार्डों में उतारे प्रत्याशी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर झंडूता ब्लॉक में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को भाजपा की ओर से जिला परिषद वार्डों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद बुधवार को कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता ने दो वार्डों में अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर मुकाबले को सीधा और रोचक बना दिया है।

पार्टी संगठन द्वारा लंबे विचार-विमर्श और जमीनी स्तर से मिले फीडबैक के बाद वार्ड नंबर 6 रोहल से रणवीर सिंह को रोहल और वार्ड नंबर 8 जांगला से सुरेश नेगी को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने इन दोनों उम्मीदवारों को स्थानीय स्तर पर सक्रिय, जनसंपर्क में मजबूत और साफ छवि वाले चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया है। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो भाजपा द्वारा पहले उम्मीदवार घोषित किए जाने से उसे शुरुआती बढ़त मिलती नजर आ रही थी, लेकिन कांग्रेस की त्वरित प्रतिक्रिया ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। अब दोनों प्रमुख दलों के बीच सीधा मुकाबला बन गया है। इन वार्डों में जातीय-सामाजिक समीकरण, स्थानीय प्रभाव और व्यक्तिगत छवि चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकती है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कौशल ने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले और ईमानदार छवि के लोगों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें। भाजपा और कांग्रेस दोनों के मैदान में उतरने के साथ ही झंडूता ब्लॉक में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। आने वाले दिनों में दोनों दल अपने-अपने विकास कार्यों, योजनाओं और वादों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, जिससे प्रचार अभियान और अधिक तेज होने की संभावना है। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार जैसे मुद्दे इस बार चुनावी बहस के केंद्र में रह सकते हैं। मतदाता भी अब प्रत्याशियों के पिछले कार्यों और उनकी पहुंच के आधार पर निर्णय लेने की ओर झुकते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed