फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dispute over toll tax on Bhakra Dam route, BBMB writes to DC

Bilaspur News: भाखड़ा बांध मार्ग पर टोल टैक्स को लेकर विवाद, बीबीएमबी ने डीसी को लिखा पत्र

Fri, 13 Mar 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dispute over toll tax on Bhakra Dam route, BBMB writes to DC
भाखड़ा बांध मार्ग पर टोल टैक्स बैरियर। स्रोत: जागरूक पाठक
बीबीएमबी के अधिकारियों और कर्मचारियों से टोल वसूली पर आपत्ति
विज्ञापन

प्रबंधन का कहना, वह करते हैं सड़क का निर्माण, रखरखाव व मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। भाखड़ा बांध की ओर जाने वाले मार्ग पर लगाए गए एंट्री टैक्स को लेकर विवाद गहरा गया है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने बिलासपुर प्रशासन की ओर से लगाए गए टोल बैरियर पर कड़ा एतराज जताया है। बोर्ड ने जिला उपायुक्त बिलासपुर को पत्र लिखकर इस मार्ग पर बीबीएमबी के अधिकारियों और कर्मचारियों से टोल वसूली बंद करने की मांग उठाई है।
बीबीएमबी का कहना है कि जिस सड़क पर टोल वसूला जा रहा है, वह बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आती है। इस सड़क का निर्माण, रखरखाव और मरम्मत का पूरा खर्च बीबीएमबी ही वहन करता है। बीबीएमबी अधिकारियों का यह भी कहना है कि बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी रोजाना इसी मार्ग से होकर ड्यूटी पर आते-जाते हैं। जब सड़क की देखरेख और मरम्मत का पूरा काम बोर्ड करता है, तो कर्मचारियों से टोल वसूलना उचित नहीं है। भाखड़ा बांध अति संवेदनशील क्षेत्र है। टोल बैरियर की वजह से यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में आवाजाही प्रभावित हो सकती है। साथ ही बोर्ड के प्रोजेक्ट से जुड़े वाहनों को भी अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ता है। पंजाब और हिमाचल की सीमा पर स्थित इस क्षेत्र में रोजाना हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। श्री नयना देवी मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु अक्सर भाखड़ा बांध देखने जाते हैं। ऐसे में अलग-अलग जगह टोल लगने से पर्यटकों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ रहा है, जिससे पर्यटन पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

बीबीएमबी का कहना है कि उन्हें टोल बैरियर से कोई समस्या नहीं है, लेकिन उनके लोगों से टोल लेना उचित नहीं है। हर दिन कर्मचारी और अधिकारी भाखड़ा से नंगल के लिए इस सड़क से सफर करते हैं। उधर, बीबीएमबी के भाखड़ा मंडल के कार्यकारी अभियंता पारस नैय्यर ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पत्र का कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed