फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Displaced plans strategy against Four Lane Company

फोरलेन विस्थापितों ने किया संघर्ष का एलान

Mon, 30 Nov 2015 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 30 Nov 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
Displaced plans strategy against Four Lane Company

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से फोरलेन विस्थापितों को मिली हल्की सी राहत के बाद अब ग्रामीण फोरलेन सड़क के कार्य में लगी कंपनी के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। सोमवार को फोरलेन विस्थापितों ने तुन्नू, पट्टा, ढल्यार में बैठकों का आयोजन करते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई।

विज्ञापन


फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने बताया कि एनजीटी ने विस्थापितों को कुछ राहत प्रदान की है। अब सभी लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। तभी इस संघर्ष को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दायर याचिका पर अदालत ने दो हफ्ते में अवैध डंपिग की रिपोर्ट के लिए पर्यावरण, वन, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और बीबीएमबी को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़क निर्माण में जुटी कंपनी विस्थापितों एवं प्रभावितों के हितों की अनदेखी कर रही है। इसमें जिला प्रशासन कंपनी का पूरा सहयोग कर रहा है। प्रशासन आम जनता की समस्या को दूर करने के बजाय ग्रामीणों को तंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किरतपुर से नेरचौक बाकायदा बैठकों का आयोजन कर लोगों को एक मंच पर लाने के लिए कवायद शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी फोरलेन विस्थापित और प्रभावित एक मंच पर नहीं आते, तब तक इस संघर्ष को सही दिशा मिल पाना मुश्किल है।


ग्रामीणों ने भी समिति का सहयोग करने का संकल्प लिया है। मदन लाल ने बताया कि इस बैठक में बाबू राम, दिला राम, रामांनद, रत्न लाल, सुख राम, जगदीश, रणजीत सिंह, रूप लाल, रामलाल, छोटा राम, बाबू राम, अनिल कुमार, ज्ञान चंद, जय चंद, सीता राम, दिलीप सिंह, कृष्ण राम, रोशन लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed