फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Discussion on strengthening the United Struggle Front

Bilaspur News: संयुक्त संघर्ष मोर्चा को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा

Sun, 24 Dec 2023 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Discussion on strengthening the United Struggle Front
-रोहिण गांव में सदर खंड इकाई की पहली बैठक का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा सदर खंड की पहली बैठक का आयोजन रोहिण गांव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान इंद्र सिंह ने की और मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान मोर्चा को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।

कर्म सिंह ने कहा कि अपने हितों की रक्षा के लिए शिक्षित, एकजुट और संगठित होना बहुत आवश्यक है। समाज अब अपने अधिकारों को लेकर चिंतित है और आवाज उठाने के लिए तैयार है जो कि बहुत अच्छे संकेत हैं। उन्होंने कहा कि संविधान जागरूकता अभियान को लेकर पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सभी विभागों में रिक्तियों को भरते समय आरक्षण प्रणाली को मजबूती से लागू किया जाए, अन्यथा मोर्चा को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर लोगों में संविधान की प्रतियां भी बांटी गईं और जागरूकता अभियान को सार्थक बनाने की अपील की गई। इस मौके पर देवराज कौंडल, बर्फी देवी, बाली दास,भगत सिंह, तुलसी राम, मदन सिंह, सरवण कुमार, केसरी देवी, सुमन कुमारी, मीना देवी और अमरती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed