फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Discussion on starting shuttle bus service in Nalagarh Industries Association meeting

Bilaspur News: नालागढ़ उद्योग संघ की बैठक में शटल बस सेवा शुरू करने पर चर्चा

Tue, 24 Mar 2026 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Discussion on starting shuttle bus service in Nalagarh Industries Association meeting
नालागढ़ उद्योग संघ के पदाधिकारी बैठक में भाग लेते हुए- स्रोत- संघ
कहा-पंजेहरा डिस्पेंसरी से काठा अस्पताल बस सीधी बस सुविधा न होेने से मरीजों को झेलनी पड़ती है दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ उद्योग संघ (एनआईए) की एक सामान्य निकाय बैठक में ईएसआईसी की पंजेहरा स्थित डिस्पेंसरी से बद्दी के काठा अस्पताल के सीधी शटल बस सेवा शुरू करने पर चर्चा हुई। इस मामले में संघ के पदाधिकारी ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक से मिलेंगे। पंजेहरा डिस्पेंसरी से सीधी बस सेवा न होने से रोगियों को बद्दी जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आईईसआईसी एमयूईडी पंजेहरा के मामले में नवीनीकरण समझौते पर चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि शिकायतों की सूची के साथ ईएसआई बद्दी के क्षेत्रीय निदेशक से मिलेगी और उसके पश्चात समझौते का नवीनीकरण किया जाएगा। संघ के परिवहन समिति की एक बैठक शीघ्र ही मनोज राणा के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। बैठक में एनआईए के संरक्षक संजीव अग्रवाल ने सभी सदस्यों को समय पर सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आग्रह किया। बैठक में अनिल कुमार शर्मा, बीएस ठाकुर, संजीव अग्रवाल, मनोज राणा, सुनील कुमार तंवर, आशिमा जैन, रवी निरंकारी, राजनेश कुमार, कमलेश शुक्ला ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed