फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Discussion on development works and a call to make the panchayat drug-free at the first Gram Sabha of Basal Panchayat.

Bilaspur News: बसाल पंचायत पहली ग्राम सभा में विकास कार्यों पर चर्चा, नशा मुक्त पंचायत बनाने का आह्वान

Tue, 21 Jul 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Discussion on development works and a call to make the panchayat drug-free at the first Gram Sabha of Basal Panchayat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। ग्राम पंचायत बसाल में नवगठित पंचायत की पहली ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान रीचा ठाकुर ने की। बैठक की शुरुआत में आवश्यक कोरम पूरा होने की पुष्टि की गई, जिसके बाद पंचायत के विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। ग्राम सभा के दौरान गांव के अधुरे पड़े विकास कार्यों को गति देने और नए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिन पर प्रधान रीचा ठाकुर ने त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान का आश्वासन दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान ने युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और पंचायत को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना ग्रामीणों के सहयोग के इस लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। पंचायत का विकास और हमारे युवाओं का भविष्य तभी सुरक्षित हो सकता है जब हम मिलकर अपनी पंचायत को नशामुक्त बनाएंगे। इसमें हर ग्रामीण का सहयोग अनिवार्य है। पहली ग्राम सभा में गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed