{"_id":"6ab0276c9de06b0224041859","slug":"a-five-day-fair-will-be-held-in-bala-village-starting-september-30-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168147-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाला गांव में 30 सितंबर से सजेगा पांच दिवसीय मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाला गांव में 30 सितंबर से सजेगा पांच दिवसीय मेला
विज्ञापन
झंडूता के बाला गांव में आयोजित मेला कमेटी की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: कमेटी
मेला कमेटी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा, बच्चों के मनोरंजन के भी होंगे विशेष प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के बाला गांव में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को लेकर ग्राम पंचायत और मेला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान मेले में आने वाले ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध करने पर जोर दिया गया।
मेला कमेटी के अनुसार बाला गांव का वार्षिक मेला इस वर्ष 30 सितंबर से शुरू होगा और चार अक्तूबर तक चलेगा। पांच दिवसीय मेले में क्षेत्र की पारंपरिक पहाड़ी संस्कृति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि मेले में आने वाले लोगों को स्थानीय खानपान का स्वाद मिल सके। बैठक में बच्चों के मनोरंजन के लिए भी विशेष प्रबंध करने की योजना बनाई गई। मेले के दौरान विभिन्न गतिविधियों और मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था की जाएगी। कमेटी ने कहा कि मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के लिए संबंधित लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।