फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Disaster management training given to teachers

Bilaspur News: अध्यापकों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Fri, 17 May 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Disaster management training given to teachers
- डाइट जुखाला में हुआ प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला/बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में सभी शिक्षा खंडों के चयनित अध्यापकों को जिला स्रोत समूह के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के अध्यापकों एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए इस समूह को तैयार किया गया। प्रशिक्षण के दौरान चयनित अध्यापकों के साथ आपदा प्रबंधन की आधारभूत अवधारणाओं, विभिन्न तरह के संकट, आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं संस्थागत ढांचा, स्कूल सेफ्टी ऐप पर स्कूल आपदा प्रबंधन योजना को बनाने, आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल और प्राथमिक चिकित्सा उपचार आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला समन्वयक आपदा प्रबंधन राकेश ठाकुर ने बताया कि स्कूल सेफ्टी प्रोजेक्ट के तहत जिले के सभी स्कूलों के अध्यापक और दो स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को आगामी दिनों में आपदाओं से निपटने के लिए जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. नीलम शर्मा, शशि पाल शर्मा, जितेंद्र सहगल और सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed