फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Disability camp in Bilaspur hospital on June 3

बिलासपुर अस्पताल में 3 जून को लगाया जाएगा दिव्यांगता शिविर

Thu, 02 Jun 2022 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Disability camp in Bilaspur hospital on June 3
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। दिव्यांगता पहचान पत्र बनाने हेतु 3 जून को क्षेत्रीय अस्पताल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र बनाने हेतु वेबसाइट पर पंजीकरण अवश्य करवाना होगा। शिविर में राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड और दिव्यांग व्यक्ति के चार फोटो अनिवार्य हैं। शिविर में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मानसिक रोग विशेषज्ञ भी विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि दिव्यांगता के प्रकारों को सात से बढ़ाकर 21 कर दिया गया है। इसमें अंधापन, कम दृष्टि, कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति, बहरापन, लोकोमीटर दिव्यांगता, बौनापन, बौद्घिक दिव्यांगता, मानसिक बीमारी, स्पेक्ट्रम विकार, सेरेब्रल पॉल्सी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, जीर्ण तंत्रिका संबंधी स्थितियां, विशिष्ट सीखने की अक्षमता, मल्टीपल स्केलेरोसिस, भाषण और भाषा दिव्यांगता, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, एसिकल सेल रोग, बहरापन, एसिड अटैक पीड़ित और पार्किसंस रोग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शिविर में प्रार्थी की मेडिकल बोर्ड में चिकित्सकों की टीम के द्वारा परीक्षण के बाद दिव्यांगता का आकलन किया जाता है। दिव्यांग प्रार्थियों के पक्ष में दिव्यांगता प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है। प्रार्थी को अपना पंजीकरण सामाजिक कल्याण विभाग में करवाना आवश्यक हैं। इसके बाद ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed