फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dilbagh Singh becomes President of Bharatiya Kisan Union Block Jhanduta

Bilaspur News: दिलबाग सिंह बने भारतीय किसान संघ खंड झंडूता के अध्यक्ष

Tue, 23 Jul 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dilbagh Singh becomes President of Bharatiya Kisan Union Block Jhanduta
- श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर आनंद घाट में हुई संघ की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। भारतीय किसान संघ खंड झंडूता की बैठक श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर आनंद घाट में हुई। इसकी अध्यक्षता खंड के अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा ने की।

बैठक में पिछली खंड समिति की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त दिलबाग सिंह जम्वाल को भारतीय किसान संघ खंड झंडूता का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, धर्मेंद्र ठाकुर को मंत्री, जबकि रामकृष्ण को महिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा 21 सदस्यीय खंड कार्यकारिणी में सह-प्रमुख सर्वसम्मति से अन्य सदस्यों को नवनियुक्त अध्यक्ष समयानुसार बाद में गठन करेंगे। बैठक में पूर्व खंड अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा ने बताया कि ग्राम समितियों में सदस्यता अभियान का शेष कार्य प्रगति पर है। 31 जुलाई तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे बखूबी से निभाया जाएगा। किसानों की समस्याओं को प्रशासन से लेकर सरकार तक पहुंचा कर उनके समाधान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री हरि राम, जिला उपाध्यक्ष लेख राम कौंडल, जिला मंत्री रमेश ठाकुर, 28 स्थाई और 6 अस्थायी ग्राम समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed