फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Digathali emerged as the winner in Kabaddi, while Coal Valley Nehru School won in Volleyball.

Bilaspur News: कबड्डी में दिगथली व वॉलीबाल में कोल वैली नेहर स्कूल बना विजेता

Sat, 05 Sep 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Digathali emerged as the winner in Kabaddi, while Coal Valley Nehru School won in Volleyball.
घ्याल स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला घ्याल में सदर और स्वारघाट जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में सदर और स्वारघाट जोन के 14 स्कूलों के करीब 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन दिन तक खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
समापन समारोह में कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वहीं कबड्डी में राजकीय उच्च विद्यालय दिगथली विजेता और राजकीय उच्च विद्यालय डोलन उपविजेता रहा। वॉलीबाल में कोल वैली पब्लिक स्कूल नेहर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय परोही उपविजेता रहा। खो-खो में राजकीय उच्च विद्यालय लुहारड़ा विजेता और राजकीय उच्च विद्यालय डोलन उपविजेता रहा।
बैडमिंटन में राजकीय उच्च विद्यालय मंगरोट ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय उच्च विद्यालय उतपर उपविजेता रहा। मार्चपास्ट का खिताब राजकीय उच्च विद्यालय घ्याल ने जीता, जबकि ऑल राउंड बेस्ट स्कूल का पुरस्कार राजकीय उच्च विद्यालय डोलन के नाम रहा। मुख्यातिथि विकास ठाकुर ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। विकास ठाकुर ने स्कूल के शौचालयों के निर्माण और सुधार कार्य के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर प्रधान मीना ठाकुर, उप प्रधान रिडकु राम, नम्होल पंचायत के उप प्रधान जिया लाल, पूर्व प्रधान देशराज ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण, शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed