फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   diara celebrate prakash parv

डियारा में मनाया गया महर्षि वाल्मीकि का प्रकाश पर्व

Tue, 11 Oct 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
diara celebrate prakash parv
बिलासपुर के डियारा सेक्टर में स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर में महर्षि बाल्मीकि जी का प्रकाशपर्व - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि मंदिर में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह मंदिर परिसर में धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पंडित प्रदीप शर्मा ने विधिवत रूप से मुख्य अतिथि उपायुक्त पंकज राय के हाथों पूजा अर्चना और हवन यज्ञ संपन्न करवाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान वाल्मीकि केवल किसी समुदाय के मार्गदर्शक या गुरू न होकर पूरी सभ्यता समाज के अराध्य हैं। उन्होंने ब्रम्हा के कहने पर रामायण की रचना कर दी थी। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। शाम के समय डीएसपी राज कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी लोगों को महर्षि वाल्मीकि प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। शारदीय नवरात्रों में संपन्न हुई ऐतिहासिक श्रीराम नाटक मंचन से शुभारंभ पर चढ़ाए गए झंडे को सोमवार को विधिवत तरीके से उतार दिया गया। इस मौके पर श्रीराम नाटक समिति के प्रधान नरेंद्र पंडित, पार्षद नरेश कुमारी, संतोष जोशी, पियूष कांगा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed