{"_id":"5752e65a4f1c1b6a7910a9bb","slug":"dhanajay-thakur-win-gold-in-kick-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग में धनंजय ठाकुर ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग में धनंजय ठाकुर ने जीता गोल्ड
बरठीं (बिलासपुर)।
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मेडल जीत कर पहुंचे खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय चतुर्थ राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग में बरठीं (बड़गांव) के धनंजय ठाकुर ने 63 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक झटका है।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश भर के पांच सौ किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें धनंजय ठाकुर ने अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है।
विज्ञापन
धनंजय ठाकुर ने इसका श्रेय अपनी माता मंजू बाला और पिता मंगल ठाकुर सहित अपने खेल अध्यापकों को दिया है। किक बॉक्सिंग मास्टर इंस्ट्रक्टर उपेंद्र कुमार शर्मा, जिला महासचिव मनोज कुमार पटियाल, कोषाध्यक्ष अंकुश चंदेल, मुख्य सलाहकार विजय ठाकुर, जिला पार्षद ऋषि धीमान पंचायत समिति उपाध्यक्ष मनोज पराशर, सतीश कुमार, राकेश महाजन सहित अन्य खिलाड़ियों ने धनंजय ठाकुर को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने वाले रावमापा बरठीं के डीपी रामलाल, सुनील और देशराज ने बताया कि इससे पहले धनंजय ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ में फ्लोर बॉल, एथलेटिक्स में गुजरात और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती में अपना लोहा मनवा चुका है।
किक बॉक्सिंग कोच उपेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय स्तर की किक बाक्सिंग प्रतियोगिता अगस्त महीने में आंध्र प्रदेश में होने जा रही है। इसमें धनंजय ठाकुर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। उपेंद्र शर्मा ने कहा कि जूडो कराटे में बच्चों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।