फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dhabas, restaurants and home stays in Auhar will have to be registered in the Panchayat.

Bilaspur News: औहर में ढाबों, रेस्टोरेंट और होम स्टे का पंचायत में कराना होगा पंजीकरण

Wed, 19 Feb 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 19 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dhabas, restaurants and home stays in Auhar will have to be registered in the Panchayat.
-पंचायत ने सर्वसम्मति ने किया प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

-नशेड़ियों को शरण देने वालों पर भी पंचायत करेगी कार्रवाई : प्रेमलता

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत औहर में बुधवार को बैठक हुई, जिसमें बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने चिट्टा के खिलाफ चलाए अभियान पर चर्चा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में जितने भी ढाबे, रेस्टोरेंट, होम स्टे खुले हैं वह पंचायत में दर्ज करवाने आवश्यक होंगे। साथ ही उनके संचालकों के साथ एक बैठक की जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले नशेड़ियों पर पूर्ण नजर रखी जा सके। ऐसे लोगों को शरण देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई नशीली वस्तुओं को बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित लोगों को समझाने के बाद भी यदि कोई किरायेदार नशीली वस्तुओं का आदान-प्रदान करता हुआ पकड़ा जाता है तो मकान मालिक पर भी उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान प्रेम लता ठाकुर और उप प्रधान रणजीत वर्धन ने बताया कि नशे के खिलाफ ऐसे कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचायत में जितने ढाबे, रेस्टोरेंट, होम स्टे खुले हैं वह पंचायत में दर्ज करवाने आवश्यक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed