फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Devotees reached Nayanadevi temple in large numbers

Bilaspur News: नयनादेवी मंदिर में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 10 Dec 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees reached Nayanadevi temple in large numbers
- दोपहर की आरती के बाद तीन सेक्टर तक पहुंची कतार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार की छुट्टी के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उचित प्रबंध किए। श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दिनभर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं के पहुंचते रहे। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की कतार प्रवेश द्वार के बाहर फ्लाईओवर को पार करते हुए तीन नंबर सेक्टर तक जा पहुंची। होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं को कतारों में ही माता जी के दर्शन के लिए भेजा, जबकि मंदिर के अंदर तैनात सेवानिवृत्त सैनिकों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा। श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी के दर्शन करने के बाद प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। वहीं पर मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार के पास श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी की व्यवस्था भी की गई थी। पंजाब की लंगर कमेटियां हर छुट्टी वाले दिन मंदिर परिसर में चाय-पानी की व्यवस्था करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed