{"_id":"6820acff8c9eb029ef06caa9","slug":"devotees-gathered-at-baba-balak-nath-temple-in-shahtalai-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-136910-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाहतलाई में बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाहतलाई में बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Sun, 11 May 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 11 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक के बीच तनाव होने के बाद रविवार को 5 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
- प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों से सुबह से पहुंचना शुरू हो गए थे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। भारत-पाक के बीच तनाव कम होने के बाद जिले के तीर्थ स्थलों पर भी श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। शाहतलाई स्थित भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार बाबा बालकनाथ मंदिर में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों से आए हजारों भक्तों ने सुबह तड़के ही बाबा बालकनाथ के दर्शन शुरू कर दिए। मंदिर परिसर के साथ आसपास के गरूणा झाड़ी और माता रत्नो लस्सी रोटी मंदिर में भी करीब 5,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सुबह 5:00 बजे से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बनता था। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह से ही लोग बाबा बालकनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा भक्तों का यह उत्साह बाबा के प्रति उनकी अटूट आस्था को दर्शाता है।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए। मंदिर परिसर में मुफ्त लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वच्छता बनाए रखने के लिए जगह-जगह सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया, ताकि मंदिर परिसर में किसी भी तरह की गंदगी न फैले। इसके अलावा, भक्तों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया, जिससे किसी को असुविधा न हो। शाहतलाई का बाबा बालक नाथ मंदिर उत्तर भारत में आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, विशेषकर रविवार और विशेष अवसरों पर भक्तों की संख्या में भारी इजाफा होता है। मंदिर की पवित्रता और यहां की शांतिपूर्ण वातावरण भक्तों को बार-बार खींच लाता है। शाहतलाई में बाबा बालक नाथ मंदिर में इस रविवार को देखा गया भक्तों का यह उत्साह और आस्था का माहौल न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।