{"_id":"61d1ee7c35a57d13e66730b3","slug":"devotees-count-decrease-in-maa-naina-devi-temple-after-vaishno-devi-incident-bilaspur-news-sml3954879166","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी हादसे के चलते रविवार को श्री नयनादेवी में कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी हादसे के चलते रविवार को श्री नयनादेवी में कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
मां नयना देवी जी के दरबार में माथा टेकने जाते श्रद्धालु।एक तरफ तो प्रशासन श्रद्धालुओं को सुविधा?
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी में नव वर्ष मेले पर वैष्णो देवी हादसे का असर दिखने लगा है। रविवार को मेले और नये साल के पहले रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
पिछले दिनों की अपेक्षा काफी कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। ज्यादा भीड़ न होने के कारण मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बिना किसी धक्कामुक्की और परेशानी के मां के दर्शन किए। हालांकि, लंबे रास्ते से बाबा की कुटिया होते हुए मंदिर भेजे जाने के कारण बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बता दें कि श्री नयनादेवी जी में भी वर्ष 1983 व 2008 में हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में कई लोगों को जवान गंवानी पड़ी थी। वर्ष 2008 में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान अफवाह फैलने के कारण भगदड़ मची थी। भगदड़ में लगभग 147 श्रद्धालुओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। इस हादसे का दिन रविवार था। इससे पहले 1983 में भगदड़ मचने के कारण मेले के दौरान लगभग 60 यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।