फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Devotees are troubled by the poor condition of toilets and are forced to go in the open.

Bilaspur News: शौचालयों की बदहाली से श्रद्धालु परेशान, खुले में जाने को मजबूर

Sat, 11 Apr 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees are troubled by the poor condition of toilets and are forced to go in the open.
बच्छरेटू में मंदिर न्यास के बदहाल हुए शौचालय। संवाद
शाहतलाई के बच्छरेटू शिव मंदिर के पास 10 रुपये शुल्क के बावजूद सफाई व्यवस्था ठप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत स्थित बच्छरेटू शिव मंदिर के समीप मंदिर न्यास की ओर से निर्मित शौचालयों में भारी अव्यवस्था सामने आई है। शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


जानकारी के अनुसार, शौचालयों के उपयोग के लिए श्रद्धालुओं से 10 रुपये प्रति व्यक्ति वसूले जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद साफ सफाई का कोई समुचित प्रबंध नहीं है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि शुल्क लेने के बावजूद व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है, जिससे उन्हें मजबूरन खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। गंदगी और बदबू के कारण कई श्रद्धालु आसपास के खेतों का रुख कर रहे हैं, जिससे किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय किसानों में रोष व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र के समाजसेवी कपिल शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शौचालयों के संचालन के लिए नियुक्त लोग श्रद्धालुओं से पैसे तो वसूल रहे हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर न्यास द्वारा चढ़ावा तो नियमित रूप से एकत्र किया जा रहा है, लेकिन श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करवाई जा रहीं। वहीं, इस संबंध में मंदिर न्यास के प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कल तक शौचालयों की सफाई और व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed