{"_id":"6483643dc5f3344ea80680e7","slug":"devotee-dies-after-falling-from-hill-in-shri-nayanadevi-ji-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-709-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में पहाड़ी से गिरकर श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में पहाड़ी से गिरकर श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। यह श्रद्धालु बीते बुधवार को अपने परिजनों के साथ मां के दरबार में आया था लेकिन उसी दिन शाम को लापता हो गया।
शुक्रवार को उसका शव लिफ्ट के पास पहाड़ी से नीचे झाड़ियों में मिला। अंदेशा जताया जा रहा कि वह फोटो लेते समय पहाड़ी से गिर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार निशांत (23) पुत्र विनोद कुमार यमुना विहार दिल्ली अपने परिवार के साथ बुधवार को माता के दर्शनों के लिए आया था।
शाम के समय वह अचानक लापता हो गया। परिजन उसे ढूंढते रहे लेकिन इसका कहीं भी पता नहीं चला। सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन फिर भी कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह किसी दुकानदार ने लिफ्ट की ओर गुफा के समीप बड़े पत्थर के पास मोबाइल पड़ा देखा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और होमगार्ड के जवान पहाड़ी से नीचे उतर कर देखा तो वहां पर युवक का शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल बिलासपुर में कराया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसला ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।