फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Developed India Yatra reached Hatwad and Kot Panchayat

Bilaspur News: हटवाड़ और कोट पंचायत पहुंची विकसित भारत यात्रा

Tue, 12 Dec 2023 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Developed India Yatra reached Hatwad and Kot Panchayat
- पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने दी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकसित भारत यात्रा मंगलवार को ग्राम पंचायत कोट और हटवाड़ पहुंची। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने लोगों को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी।

पंचायत पहुंचने पर विकसित भारत यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री गर्ग ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा पंचायतों में जाकर केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने का काम कर रही है। साल 2014 में केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद बिलासपुर को कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। इसमें मुख्य रूप से कोठीपुरा में एम्स अस्पताल निर्माण, बंदला धार में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, किरतपुर-नेरचौक फोरलेन और भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन निर्माण कार्य शुरू होने से बिलासपुर जिले का चहुंमुखी विकास हुआ है। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सही मायने में पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन देने से लेकर हर घर नल पहुंचाने और पांच लाख रुपये तक फ्री हेल्थ कवर योजना, गरीब लोगों को फ्री राशन सुविधा देना और पीएम आवास योजना के तहत घर बना कर देना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जन-जन को मिला है। इन सभी विषयों को लेकर स्थानीय लोगों और लाभार्थियों के साथ खुलकर चर्चा हुई। इस चर्चा में सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed