{"_id":"65687029a7f0d9a8dc0431f6","slug":"developed-india-tour-begins-from-amarpur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9402-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अमरपुर से विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अमरपुर से विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ
विज्ञापन
- कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा मोदी का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं भाजपा ने वीरवार को अमरपुर पंचायत से विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम लाइव देखा गया।
लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारा देश पूरी तरह से विकसित देश के रूप में जाना जाए। इसी के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा समस्त विधानसभा क्षेत्र के हर कोने में जाएगी। इसमें भारत सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से जनहित में केंद्र सरकार की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके से मंडल महामंत्री पंकज चंदेल, पंचायत प्रधान दीनानाथ, उपप्रधान केहर सिंह, देशराज, चैन सिंह, रमेश सांख्यान, इंद्री देवी, अनीता, रचना, कैप्टन सुरजीत, बीडी गौतम, बीडीसी सरवन जम्वाल उपस्थित रहे।