फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deshraj becomes the President of the Health Department Class IV Employees' Association, Markand.

Bilaspur News: देशराज बने स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन मार्कंड के प्रधान

Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deshraj becomes the President of the Health Department Class IV Employees' Association, Markand.
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ मार्कंडेय ब्लॉक की नई कार्यकारिणी। स्रोत: संघ
निशा देवी महासचिव, किशोरी लाल उपप्रधान और मनोरमा देवी कोषाध्यक्ष चुनी गईं
विज्ञापन

त्रैवार्षिक चुनाव जिला पदाधिकारियों की अध्यक्षता में हुआ संपन्न
कर्मचारियों की समस्याओं को जिला और राज्य स्तर पर उठाने का लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन मार्कंड ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का जुखाला में गठन कर दिया गया है। त्रैवार्षिक चुनाव में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से देशराज को ब्लॉक प्रधान और निशा देवी को महासचिव चुना। चुनाव प्रक्रिया जिला बिलासपुर के उपप्रधान सीताराम वर्मा, महासचिव मनोहर लाल और मुख्य सलाहकार हेमराज की अध्यक्षता में हुई।
नई कार्यकारिणी में किशोरी लाल को उपप्रधान, कश्मीर को सहसचिव, मनोरमा देवी को कोषाध्यक्ष, कांता देवी को मुख्य सलाहकार और अशोक कुमार को प्रेस सचिव चुना गया। इसके अलावा चिंता देवी, गीता देवी, सोमा देवी और जोगेंद्र को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

चुनाव के बाद कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत करने और समस्याओं को उचित मंच पर उठाने को लेकर चर्चा की। जिला उपप्रधान सीताराम वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को संगठन के माध्यम से जिला और राज्य स्तर पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मार्कंड ब्लॉक के कर्मचारियों ने विभाग से जुड़ी समस्याएं और मांगें जिला पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। जिला पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं को राज्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष राकेश शर्मा के समक्ष रखा जाएगा और समाधान के लिए उचित स्तर पर मामला उठाया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed