फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Description of Shri Krishna's leela narrated in the story

Bilaspur News: कथा में सुनाया श्री कृष्ण की लीला का वर्णन

Mon, 12 Aug 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Description of Shri Krishna's leela narrated in the story
-कोटला पंचायत के पटवारखाना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। ईश्वर के हाथों से जिन्हें मौत मिलती है, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। सदर खंड की कोटला पंचायत के पटवारखाना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक देव राज शास्त्री ने छठे दिन श्री कृष्ण की लीला का वर्णन किया।

उन्होंने श्री कृष्ण लीला का वर्णन करते हुए कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण छह दिन के थे तो कंस ने अपनी मुंहबोली बहन पूतना को भगवान का वध करने के लिए भेजा। पूतना ने कंस को भरोसा दिलाया था कि वह आसानी से श्रीकृष्ण को मार देगी। पूतना ने श्रीकृष्ण को मारने के लिए सुंदर रूप बनाया। अपने स्तनों में कालकूट का जहर लगाया, ताकि वह दूध पिलाने के बहाने भगवान कृष्ण को मार सके। इस उद्देश्य से पूतना बाल कृष्ण को मां यशोदा की अनुपस्थिति में उठाकर आकाश में ले गई। जब श्रीकृष्ण को दूध पिलाने लगी तो उन्होंने उसे जोर से पकड़ लिया। श्रीकृष्ण ने कालकूट जहर के साथ पूतना का वध कर उसका उद्धार किया। बताया कि पूतना पूर्व जन्म में राजा बलि की बेटी थी। जब वामन अवतार में भगवान विष्णु ने राजा बलि के पास गए तो बलि की बेटी विष्णु के वामन रूप को देखकर सोचने लगी कि उनका भी उनके जैसा बेटा हो, लेकिन जब वामन अवतार में ईश्वर ने राजा बलि के साम्राज्य को ढाई पग में नाप लिया तो वह बामन रूप में आए विष्णु भगवान के प्रति बदले की भावना से भर गई। विष्णु भगवान ने द्वापर युग में जब अवतार लिया तो राजा बलि की बेटी का ईश्वर को दूध पिलाने की इच्छा के साथ उनका उद्धार किया व पूतना को विष्णु लोक में स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed