{"_id":"64df42bbe2b162ae50001b94","slug":"deputy-commissioner-administered-oath-of-goodwill-pledge-to-the-employees-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-4192-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: उपायुक्त ने कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना प्रतिज्ञा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: उपायुक्त ने कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना प्रतिज्ञा की शपथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर बचत भवन में परिसर कर्मचारियों को सद्भावना प्रतिज्ञा के अंतर्गत शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के प्रेरक विचारों को हम जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि हम जाति, संप्रदाय, क्षेत्र,धर्म व भाषा भेदभाव किए बिना सभी भारतवासी भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करें यही पूर्व प्रधानमंत्री की संकल्पनाएं थीं। उन्होंने कहा कि भारत को मजबूत स्वतंत्र आत्मनिर्भर बनाने और अन्य देशों की अपेक्षा भारत को सर्वोच्च पायदान पर रखने के लिए स्वर्गीय राजीव गांधी को सर्वदा स्मरण किया जाएगा। सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर के अतिरिक्त परिसर में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने यह शपथ ली। अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में कर्मचारियों को यह शपथ दिलवाई।