फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Chief Minister enjoys water sports at Gobind Sagar Lake

Bilaspur News: उप मुख्यमंत्री ने गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का लिया आनंद

Wed, 10 Dec 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister enjoys water sports at Gobind Sagar Lake
गोबिंद सागर झील में क्रूज राइड का आनंद लेते उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व अन्य लोग। स्रोत:
बोले-पर्यटन विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम कर रही सरकार
विज्ञापन

क्रूज, शिकारा, स्पीड बोट व वाटर स्कूटर बन रहे झील में आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी जाते हुए कुछ समय के लिए बिलासपुर गोबिंद सागर झील पहुंचे, जहां उन्होंने झील में संचालित की जा रही वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लिया। उप मुख्यमंत्री के झील पहुंचते ही स्थानीय प्रशासन और जल क्रीड़ा प्रबंधन टीम ने उनका स्वागत किया और झील में उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।
झील में क्रूज में सवार होकर उप मुख्यमंत्री ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों के तेजी से बढ़ते दायरे की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है और बिलासपुर इस दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहा है। कहा कि गोबिंद सागर झील में उपलब्ध क्रूज, शिकारा, स्पीड बोट और वाटर स्कूटर जैसी सुविधाएं न केवल पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव प्रदान कर रही हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध करा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और जल क्रीड़ाओं की संभावनाएं मिलकर इसे प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने में सक्षम हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने जिला प्रशासन बिलासपुर के योजनाबद्ध और सुरक्षित जल क्रीड़ा प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील को पर्यटन का मॉडल डेस्टिनेशन बनाने के लिए प्रशासन और स्थानीय प्रबंधन की ओर से किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में और सुविधाएं जोड़ने, सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और पर्यटन सुविधाओं में विस्तार करने पर कार्य किया जाएगा। कहा कि प्रदेश में जल, नभ और थल पर्यटन की त्रिस्तरीय अवधारणा को साकार करने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स का विस्तार इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे प्रदेश का पर्यटन ढांचा मजबूत होगा और अधिक संख्या में पर्यटक हिमाचल की ओर आकर्षित होंगे। इस अवसर पर हिमफैड के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार, हिमुडा बोर्ड के सदस्य जितेंद्र चंदेल उप मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed