फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Departments should expedite the payment of pending medical bills.

Bilaspur News: लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान में तेजी लाएं विभाग

Tue, 28 Jul 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Departments should expedite the payment of pending medical bills.
बिलासपुर में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते पेंशनर। स्रोत: पेंशनर
हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति बिलासपुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कहा-213 करोड़ जारी किए जाने के बावजूद कई विभागों में भुगतान लंबित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति बिलासपुर ने पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर सोमवार को उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से राशि जारी किए जाने के बावजूद कई विभागों में अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे पेंशनरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला संयोजक एवं पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान चेतराम वर्मा ने बताया कि 13 मई 2026 को शिमला में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश के पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए 213 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इसके बावजूद कुछ विभागों में भुगतान की प्रक्रिया अपेक्षित गति से नहीं चल रही है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से आग्रह किया कि सभी विभागाध्यक्षों से लंबित चिकित्सा बिलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जिले के सभी विभागों को लंबित चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चेत राम वर्मा ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों से भी अपील की कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों का जल्द भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में बजट की कमी है, वे अतिरिक्त बजट की मांग का प्रस्ताव उपलब्ध करवाएं, ताकि शेष बकाया बिलों का भी समय पर निपटारा किया जा सके। इस मौके पर जिला महासचिव सुशील पुंडीर, मुख्य सलाहकार कर्म सिंह चंदेल, खंड अध्यक्ष जय कृष्ण शर्मा, सचिव राम प्रकाश वर्मा, शहरी इकाई के सचिव श्याम लाल पंवर, अमरनाथ शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed