{"_id":"664f3773f51ca7ed42098c24","slug":"department-forgot-to-do-water-leveling-of-road-tarring-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117787-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क की टारिंग की पानी की लेवलिंग करना भूला विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क की टारिंग की पानी की लेवलिंग करना भूला विभाग
विज्ञापन
- शाहतलाई में बाबा बालक नाथ मंदिर को जाने वाली सड़क पर हो रहा पानी इकट्ठा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। प्रदेश सरकार सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त करने के दावे करती है, लेकिन धरातल पर यह दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शाहतलाई में लोक निर्माण विभाग ने बाबा बालक नाथ मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क पर की टारिंग तो की, लेकिन उसकी लेवलिंग करना भूल गया। इससे सड़क पर कई स्थानों पर हल्की बारिश के दौरान पानी एकत्रित हो जाता है।
सड़क पर पानी इकट्ठा होने से स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों को परेशानी झेलनी पड रही है। इस समस्या के बारे में स्थानीय दुकानदार रमन शर्मा, कश्मीरी लाल सोनी, राजेश कौशल, दीपक, सुमित, अरुण कुमार, राजकुमार, आयुष कौशल और अमन शर्मा सहित अन्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने चार पांच दिन पहले सड़क पर तारकोल युक्त मिक्सचर डाला, लेकिन विभाग तारकोल बिछाते समय लेवल सही नहीं रख पाया। इसके कारण दो दिन पहले हुई हल्की बारिश से मुख्य चौक शाहतलाई से मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क पर पानी खडा हो गया। इसके बारे में विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया, लेकिन इस ओर ध्यान देना भी उचित नहीं समझा। उधर, इस बारे में झंडूता लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके चौहान ने बताया कि अभी उनके ध्यान में यह मामला नहीं आया है। फिर भी इसमें सुधार किया जाएगा।