{"_id":"655dfadbba69c019b202d42c","slug":"dentist-oppointed-in-phc-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9005-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीएचसी तलाई और मलोखर में दंत चिकित्सक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीएचसी तलाई और मलोखर में दंत चिकित्सक नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में लंबे समय से खाली चल रहे थे पद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई और मलोखर में लंबे समय बाद दंत चिकित्सकों की नियुक्ति हो गई है। दंत चिकित्सक नहीं होने से इन क्षेत्रों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने उपमंडल झंडूता के सीएचसी तलाई में डॉ. कमलजीत सिंह और उपमंडल सदर के सीएचसी मलोखर में डॉ. अमिताभ शर्मा की नियुक्ति के आदेश हुए हैं। यह दंत चिकित्सक जल्द ही सेवाएं देना शुरू कर देंगे। वर्तमान में इन स्वास्थ्य केंद्रों में दंत चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तलाई के लोगों को निजी क्लीनिकों या फिर झंडूता और घुमारवीं अस्पताल में जाना पड़ता है। मलोखर क्षेत्र के लोगों को जुखाला या जिला अस्पताल जाना पड़ता है। इससे लोगों का समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। अब उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले को दो दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। इन्हें तलाई और मलोखर सीएचसी में नियुक्त किया गया है। इन चिकित्सकों को जल्द ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।