फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demonstration for the construction of sub-tehsil building, Even after 14 years, Sub Tehsil Bharari did not get his building, anger among people

उपतहसील भवन निर्माण को लेकर दिया धरना

Sat, 14 Aug 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for the construction of sub-tehsil building, Even after 14 years, Sub Tehsil Bharari did not get his building, anger among people
भराड़ी में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान ग्राम सुधार समिति के सदस्य वा ग्रामीण। - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी में उपतहसील का कार्यालय खुले 14 वर्ष बीत गए हैं लेकिन आज तक भवन का निर्माण न होने के चलते गुस्साए लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। जमीन का चयन होने के बाद भी उपतहसील भवन कार्य को जानबूझकर लटकाए जाने के आरोप लोगों ने लगाए।
विज्ञापन

उपतहसील भराड़ी का भवन न बनने पर ग्राम सुधार समिति लडयाणी के प्रधान दीना नाथ शर्मा की अगुवाई में क्षेत्र के लोगों ने लडयाणी में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान खादी बोर्ड के पूर्व निदेशक विक्रम शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे व धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन किया। बताते चलें कि भराड़ी उपतहसील को बने हुए लगभग 14 वर्ष बीत गए हैं लेकिन आज तक भवन निर्माण नहीं हो पाया है। 14 वर्षों से भराड़ी उपतहसील का कार्यालय किराये के भवन में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लडयाणी में 1 बीघा 18 बिस्वा भूमि चयनित करके राजस्व विभाग के नाम भी हो गई है। उसके बावजूद आज तक भवन निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके चलते लोगों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द चयनित भूमि पर भवन निर्माण शुरू नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गतवाड़ पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा ने कहा कि 14 वर्षों से उपतहसील का कार्यालय निजी भवन में चल रहा है। जिसका हजारों रुपये किराया दिया जा रहा है। लडयाणी में भूमि राजस्व विभाग के नाम पर 2018 में कर दी गई है। चयनित भूमि पर भवन निर्माण शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed