फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Democracy will come out today to elect the village government, voters of 62 panchayats are ready.

Bilaspur News: गांव की सरकार चुनने आज निकलेगा लोकतंत्र, 62 पंचायतों के मतदाता तैयार

Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Democracy will come out today to elect the village government, voters of 62 panchayats are ready.
प्रशासन ने सुरक्षा और मतदान की तैयारियां की पूरी
विज्ञापन

सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान
428 वार्डों में मतदाता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाले पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को जिले की 62 पंचायतों में मतदान होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है। पंचायत स्तर पर चुनावी सरगर्मियां सोमवार देर शाम तक जारी रहीं।
पहले चरण के तहत जिले के चारों विकास खंडों की पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। झंडूता विकासखंड की 15 पंचायतों, घुमारवीं विकासखंड की 21 पंचायतों, सदर विकासखंड की 17 पंचायतों तथा श्री नयना देवी जी विकासखंड की 9 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। पंचायतों के 428 वार्डों में मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। झंडूता विकासखंड में धणी, भड़ोलीकलां, सलवाड़, पपलोआ, घराण, झबोला, बड़गांव, गेहडवीं, बैहना-जट्टा, डूहक, बैरीमिंया, डाहड़, बैहना-ब्राह्मणा, बलघाड़ और समोह पंचायतों में मतदान होगा। घुमारवीं विकासखंड की अमरपुर, फटोह, बल्हचुराणी, कुहमझवाड़, पनोह, भुलस्वाएं, कोटलू-ब्राह्मणा, कपाहड़ा, हटवाड़, मोरसिंघी, देहरा हटवाड़, गतवाड़, भपराल, घंडालवीं, बरोटा, भराड़ी, सेउ, पट्टा, लुहारवीं, तल्याणा और कुठेड़ा मरहाणा पंचायतों में चुनाव होंगे।
विज्ञापन

सदर विकासखंड के अंतर्गत बामटा, बल्ह-बल्हवाणा, निचली भटेड, बरमाणा, बैरी रजादियां, धार टटोह, देवली, माकड़ी मारकंड, कोठीपुरा, छड़ोल, दयोथ, साई खारसी, छकोह, डोबा, बंदला, सिकरोहा और घ्याल पंचायतों में मतदान होगा। श्री नयना देवी जी विकासखंड की तनबोल, टाली, री, मंडयाली, खरकड़ी, माकड़ी, कौड़ावाला, बस्सी और दबट पंचायतों में भी सोमवार को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रत्येक विकासखंड में 10 प्रतिशत अतिरिक्त स्टाफ रिजर्व रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। सामान्य मतदान केंद्रों पर एक, संवेदनशील केंद्रों पर दो तथा अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है। प्रत्येक मतदान दल के साथ पुलिस विभाग का वरिष्ठ कर्मचारी भी भेजा गया है। मतदान सुबह 7 से शुरू दोपहर 3 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत मुख्यालयों में ही करवाई जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों की मत पेटियों को संबंधित विकासखंडों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इनकी मतगणना 31 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित केंद्रों पर होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर उत्साह के बीच अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाले मतदान प्रतिशत और पंचायतों के चुनावी परिणामों पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed