फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of pensioners

Bilaspur News: मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करे सरकार

Tue, 15 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की डियारा सेक्टर में हुई बैठक
विज्ञापन


कहा, पेंशनरों की एक दिन की पेंशन काटकर आपदा पीड़ितों को दी जाए
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक डे केयर केंद्र डियारा सेक्टर में हुई। इसकी अध्यक्षता इं. सुरेश चंद्र शर्मा ने की। बैठक में सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखकर बाढ़ आपदा में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पेंशनरों ने हिमाचल सरकार और बोर्ड प्रबंधन से अनुरोध किया कि एक दिन की पेंशन बाढ़ आपदा पीड़ितों के लिए काटकर भेज दें। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से अनुरोध किया कि वह ऐसे कोई भी कानून न बनाएं जिसके कारण कर्मचारियों व पेंशनरों को धरना-प्रदर्शन पर पाबंदी लगाई जाए। पेंशनर ने सरकार से अनुरोध किया कि 70 साल की आयु से ऊपर वाले पेंशनर को 70 प्रतिशत एरियर देने के लिए अधिसूचना जल्दी जारी करे। साथ ही मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करे। 65, 70 और 75 साल की आयु पूर्ण होने पर 5, 10, 15 प्रतिशत भत्ते को मूल वेतन में समायोजित किया जाए। जनवरी 2016 से 2022 के पेंशनर का एरिया शीघ्र देने के लिए विचार करे। बैठक में अमरनाथ, हरि कुमार, सीताराम, चेतराम, हरिराम, गुरुदेव कौशल, छोटा राम, विपिन कुमार, राजपाल सिंह, बंसी राम ठाकुर, रूपलाल राठौर, सरदार राजपाल सिंह, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed