{"_id":"6925accc8f272c12000ded25","slug":"demands-of-pensioners-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-149073-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: संशोधित ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, लीव इनकैशमेंट का भुगतान न होने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: संशोधित ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, लीव इनकैशमेंट का भुगतान न होने पर रोष
विज्ञापन
घुमारवीं में हुई विद्युत पेंशनरों की बैठक, लंबित मांगों पर की चर्चा
सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक मंगलवार को घुमारवीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने की। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई।
पेंशनरों ने संशोधित ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, व लीव इनकैशमेंट का भुगतान न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान अब तक लंबित है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। साथ ही छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अंतर्गत शेष बकाया राशि का शीघ्र निपटान करने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई। बैठक में एसोसिएशन को और मजबूत बनाने पर भी सुझाव प्रस्तुत किए गए। सभी ने सरकार से बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग दोहराई। प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने बोर्ड में रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति तैयार करने पर बल दिया। पेंशनरों ने 28 नवंबर को धर्मशाला में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में समाज में बढ़ती नशा समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। पेंशनरों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि बढ़ते नशे के प्रचलन पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि युवा पीढ़ी को भटकने से बचाया जा सके। इस मौके पर चीफ इंजीनियर एचएस चंदेल, अरविंद शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुखराम, महासचिव केएल शर्मा, उप प्रधान रूपलाल शर्मा, केएस संब्याल, वरिष्ठ उपप्रधान गंगा प्रसाद, गुरुदेव कौशल और आरएल महाजन सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।