फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of homeguard

Bilaspur News: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम से होमगार्डों को स्थायी नीति की आस

Tue, 05 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of homeguard
छह दशक से लंबित मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे होमगार्ड
विज्ञापन

2100 जवानों की तैनाती व मातृत्व अवकाश जैसे फैसलों पर जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश के हजारों होमगार्ड जवान स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री से स्थायी नीति की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने बीते दिनों कैबिनेट बैठक में जवानों के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि उन्हें स्थायी पहचान और सुनिश्चित जिम्मेदारी भी मिले।

बिलासपुर होमगार्ड संगठन के प्रधान विजय धर्माणी ने कहा कि हाल ही में कैबिनेट बैठक में 2100 जवानों की तैनाती, राज्य से बाहर सेवाएं दे रहे जवानों को होमगार्ड स्थापना दिवस पर 500 रुपये अतिरिक्त दैनिक भत्ता तथा महिला जवानों के लिए मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इन फैसलों के लिए होमगार्ड परिवार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। कहा कि इसके बावजूद होमगार्ड जवानों की सबसे बड़ी मांग अब भी अधूरी है। छह दशकों से जवान स्थायी रोजगार नीति और सुनिश्चित कार्य की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों की तरह होमगार्ड जवान भी प्रशिक्षित हैं और आंतरिक सुरक्षा, सीमा सुरक्षा, औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा से लेकर आपदाओं में राहत और बचाव कार्यों तक में दिन-रात तत्पर रहते हैं। कहा कि अगर इन्हें भी अन्य विभागों की तरह स्वतंत्र कार्य और स्थायित्व प्रदान किया जाए, तो यह आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस पर होमगार्ड जवानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने वाला ठोस और दूरदर्शी निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed