फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of employees to cm

Bilaspur News: पूर्ण राज्यत्व दिवस पर डीए-एरियर की घोषणा की उम्मीद

Fri, 23 Jan 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
demands of employees to cm
हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार से महंगाई भत्ता और एरियर शीघ्र जारी करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते और उनके एरियर को शीघ्र जारी करने की मांग की है। संघ ने आशा जताई है कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित महंगाई भत्ता एवं एरियर की घोषणा कर बड़ी राहत देंगे।

हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ बिलासपुर के महासचिव सुशील चंदेल कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को केवल 45 प्रतिशत महंगाई भत्ता ही मिल रहा है। इस भारी अंतर के कारण प्रदेश के कर्मचारियों को लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ का कहना है कि प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की तर्ज पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता प्रदान करना चाहिए और लंबित एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाना चाहिए। महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए जीवन-यापन का एक महत्वपूर्ण सहारा है, जो बढ़ती कीमतों के बीच राहत प्रदान करता है। हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर,महासचिव सुशील चंदेल,वित्त सचिव विकास चौहान सहित सुरेंद्र रनौत, राजीव चौधरी, बाबूराम, संजीव कौशल, मेघा चौहान, सपना कलसी, भूपेंद्र संख्यान, गौरव, कमल शर्मा, महेंद्र शर्मा, सुभाष कुमार, साहिल, सुनील कुमार, संतोष कुमार, नरेश कुमार, गुरभाग सिंह, यशपाल, प्रेम सिंह, राजकुमार, प्रेम स्वरूप, अरविंद तथा रिंकू सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक कर्मचारी हित में कई सकारात्मक निर्णय ले चुकी है। संघ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस बार भी मुख्यमंत्री कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा देकर उनकी वर्षों से लंबित मांग को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed