{"_id":"654f5800c52a13d26b07cea4","slug":"demand-to-run-bilaspur-namhol-bus-route-till-sikroha-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-8522-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर-नम्होल बस रूट को सिकरोहा तक चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर-नम्होल बस रूट को सिकरोहा तक चलाने की मांग
विज्ञापन
-चांदपुर-नम्होल-बिलासपुर बस रूट पर क्षमता से अधिक सवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी के तहत बिलासपुर-राजघाटी बस रूट को सिकरोहा तक चलाने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि यदि इस बस रूट को सिकरोहा तक नहीं किया जाता तो इस रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं।
पंचायत प्रधान भूप सिंह, बालक राम शर्मा, कर्मचंद, हरि लाल, रिखीराम, रजनीश शर्मा, बृजलाल, कमलदेव ने कहा कि चांदपुर से सुबह के समय चांदपुर-नम्होल-बिलासपुर रूट पर एक ही बस चलती है। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, नौकरी पेशा, बुजुर्ग और मरीज आदि जाते हैं। यह बस सिकरोहा के पास ही भर जाती है। इसके आगे के स्टेशनों से लोगों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ता है। इस सड़क पर सिल्हा गांव के आगे तीखे मोड़ और तंग सड़क है। कई बार ज्यादा सवारियां होने के कारण चढ़ाई में दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। क्षेत्र के लोगों के पास इस बस में सफर करने के अलावा कोई और रास्ता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर-नम्होल रूट पर चलने वाली बस राजघाटी के पास शाम को खड़ी होती है, यदि उसे सिकरोहा तक किया जाए तो कुछ हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। उधर क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि मामला ध्यान में है और शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।