फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand to remove Chief Election Commissioner; Left parties stage a sit-in.

Bilaspur News: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने दिया धरना

Sat, 10 Oct 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove Chief Election Commissioner; Left parties stage a sit-in.
बिलासपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन देते वामपंथी दलों क
उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की जांच की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बिलासपुर में वामपंथी दलों और विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। भारत की वामपंथी पार्टियों के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर करोड़ों लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने के मामले लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों का हवाला देते हुए इस संबंध में जांच की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों की जांच कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कामरेड विजय शर्मा, लखनपाल, पूर्व विधायक केके कौशल, प्रवेश चंदेल, करमचंद, श्यामलाल ठाकुर, वासुदेव, भाग सिंह, कुलवंत पाठक और नीरज बसु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed