फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand to install divider to stop increasing accidents at Dadhol Chowk

Bilaspur News: दधोल चौक पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए डिवाइडर लगाने की मांग

Wed, 27 Nov 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to install divider to stop increasing accidents at Dadhol Chowk
-एक साल में चौक पर हो चुके हैं कई सड़क हादसे
विज्ञापन

-किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने के बाद बढ़ा है यातायात का दबाव

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत दधोल चौक पर डिवाइडर लगाने की मांग जोर पकड़ रही है। पिछले एक साल में यहां कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई राहगीर घायल हुए, कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बावजूद इसके, प्रशासन और संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दधोल चौक से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। अधिकतर वाहन तेज गति से दौड़ते हैं। ऐसे में राहगीरों की सुरक्षा खतरे में है। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने के बाद से वाहनों की आवाजाही इस रोड पर तीन गुना बढ़ गई है। इसके बाद हालात और भी गंभीर हो गए।
विज्ञापन

इस चौक से हमीरपुर, कांगड़ा, सुजानपुर, बैजनाथ, धर्मशाला, भोटा सहित कई इलाकों से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले वाहन गुजरते हैं। दधोल चौक के आसपास बैंक, स्वास्थ्य केंद्र, निजी स्कूल, पशु औषधालय और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की भरमार है। इसके अलावा भराड़ी को जाने वाली सड़क भी यहीं से होकर गुजरती है। सीधी सड़क होने के कारण वाहनों की रफ्तार तेज रहती है। ऐसे में अचानक कोई राहगीर या बेसहारा पशु सड़क पर आ जाए तो हादसे की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान पडयालग राजेश कुमार,पू र्व प्रधान कृष्ण लाल बरुर, जागीर सिंह मैहता, मदन, राजेंद्र वशिष्ठ, गोपाल, पवन, सोहनलाल महेंद्र, राजकमल, कश्मीर, सुनील, राजेश ,संजीव, कामराज, नरेश, प्रकाश ने प्रशासन से जल्द से जल्द डिवाइडर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि बेसहारा पशुओं की वजह से दुर्घटनाएं और ज्यादा बढ़ जाती हैं। लोग चाहते हैं कि करीब सौ मीटर के हिस्से पर डिवाइडर लगाया जाए, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ए

सडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि दधोल चौक पर डिवाइडर लगाने के लिए संबंधित विभाग से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, सड़क हादसों को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई करेगा जिससे दधोल चौक पर डिवाइडर लगाकर हादसों को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed