फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand raised to include the Pahari dialect in the Eighth Schedule.

Bilaspur News: पहाड़ी बोली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की उठी मांग

Tue, 28 Jul 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to include the Pahari dialect in the Eighth Schedule.
मंडी में पहाड़ी सम्मेलन में जुटे 40 कवि, साहित्यकारों ने भाषा और लोक संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी में सोमवार को आयोजित पहाड़ी कवि सम्मेलन में हिमाचली पहाड़ी बोली को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठी। कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जिले के करीब 40 कवियों और साहित्यकारों ने सम्मेलन में भाग लेकर अपनी रचनाओं के माध्यम से पहाड़ी भाषा, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
सम्मेलन में नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर और उपमहापौर जितेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर साहित्यकार प्रकाश चंद धीमान की पहाड़ी त्रैमासिक पत्रिका बागर का पुनर्प्रकाशन किया गया। साथ ही डॉ. जगदीश कपूर और कृष्ण चंद महादेविया की पुस्तक एक था भाट और अन्य लोककथाएं का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

साहित्यकार प्रकाश चंद धीमान ने कहा कि हिमाचली पहाड़ी बोली में लाखों ऐसी रचनाएं हैं, जो समाज और चरित्र निर्माण की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की कि हिमाचली पहाड़ी बोली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए, ताकि इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जगदीश कपूर ने कहा कि पहाड़ी साहित्य के व्यापक प्रसार के लिए प्रमुख पहाड़ी रचनाओं का हिंदी में अनुवाद कराया जाना चाहिए। वहीं वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण चंद महादेविया ने कहा कि पहाड़ी बोलियों में आज भी अनेक लोककथाएं, लोकगीत और साहित्यिक रचनाएं बिखरी हुई हैं, जिनका व्यवस्थित दस्तावेजीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed