फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand raised for immediate release of 11 percent dearness allowance

Bilaspur News: 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता शीघ्र जारी करने की उठाई मांग

Mon, 25 Aug 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for immediate release of 11 percent dearness allowance
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की हुई बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य। स्रोत: जागरूक प
राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक सोमवार को हुई। एसोसिएशन के प्रधान इं. रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यातिथि चीफ इं. एचएस चंदेल और अरविंद शर्मा रहे। बैठक में पेंशनर की लंबित मांगों और संघ की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम, महासचिव केएल शर्मा, उपाध्यक्ष रूपलाल शर्मा, लेखराम ठाकुर, जेके महाजन, प्रकाश चंद सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरकार से लंबित 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा की गई थी, जिसे अभी तक लागू न करने से पेंशनर और कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान, लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन का लाभ अब तक नहीं दिया गया है। पेंशनर ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि इन देनदारियों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बिजली बोर्ड में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने और ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की भी मांग रखी गई। बैठक में यह भी मांग कि बिजली बोर्ड में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि प्रदेश की जनता को निर्बाध बिजली सुविधा मिल सके। साथ ही युक्तिकरण के नाम पर पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की भी अपील की गई। बैठक में आपदा से प्रभावित परिवारों के बिछड़े परिवार के सदस्यों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की गई। इस दौरान प्रधान रामलाल शर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया और सभी पेंशनर व पारिवारिक पेंशनरों से संघ की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। बैठक में संदेश चंदेल, बृजलाल शर्मा, लखनपाल, अमरनाथ, राजेंद्र सेठी, प्रकाश, सरवन कुमार, बर्फी, राम प्रकाश, प्रीतम चंद, हेमराज, हरिराम शर्मा, सुदेश कुमार, लक्ष्मी नंदा, गुरुदेव कौशल सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed