{"_id":"65b689251412354d120690c4","slug":"demand-not-to-stop-construction-work-near-water-source-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-112272-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अली खड्ड में चल रहे निर्माण कार्य को लोगों ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अली खड्ड में चल रहे निर्माण कार्य को लोगों ने रुकवाया
विज्ञापन
सोलन-बिलासपुर सीमा पर त्रिवेणीघाट में अली खड्ड में चल रहे निर्माण कार्य को लोगों ने रुकवा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी बिना सहमति और नियमों को दरकिनार कर अली खड्ड से पानी उठाने की परियोजना बनाई जा रही है।
रविवार को अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी और प्रभावित लोग निर्माण स्थल पहुंचे। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके पर विभागीय अधिकारी भी पहुंचे उन्होंने लोगों को को समझने की कोशिश की लेकिन वे काम रूकवाने पर अड़े रहे। अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश शर्मा, कमेटी सदस्य चुनी लाल, राजवीर, सुरेंद्र ठाकुर, जगत राम ठाकुर, जगदीश ठाकुर, सिकरोहा पंचायत के मौजूदा प्रधान भूपचंद ने बताया कि पानी की इस योजना सीमेंट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बिलासपुर-सोलन की सीमा पर नियमों को दरकिनार कर बनाया जा रहा है।
संबंधित विभागों से इसके लिए कोई भी इजाजत नहीं ली गई थी। इस योजना के बनने के बाद बिलासपुर की करीब 50 पंचायतों में सिंचाई और पीने के पानी की परियोजनाओं पर सूखने का संकट पैदा हो जाएगा। हैरानी की बात है कि इस परियोजना के संबंध में कोई भी जानकारी सार्वजनिक तौर पर क्षेत्र के लोगों को आज दिन तक नहीं दी गई है और न ही सरकारी वेबसाइट के ऊपर इसकी कोई डिटेल उपलब्ध है। कहा कि यदि भविष्य में दोबारा गैरकानूनी तरीके से यहां से पानी उठाने की कोशिश की जाएगी तो कानूनी तरीके से सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।