फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand for running a direct bus from Gwalthai-Bhakra to AIIMS

Bilaspur News: ग्वालथाई-भाखड़ा से एम्स के लिए सीधी बस चलाने की मांग

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand for running a direct bus from Gwalthai-Bhakra to AIIMS
नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की करीब 20 पंचायतों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने परिवहन मंत्री से सुबह-शाम बसें चलाने का किया आग्रह
ग्वालथाई और भाखड़ा से दो अलग रूटों पर बस चलाने की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के चंगर इलाके के लोगों को एम्स बिलासपुर पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्वालथाई और भाखड़ा से एम्स के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। प्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र से एम्स के लिए सीधी बस सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। इससे इलाज के साथ आने-जाने का खर्च भी बढ़ जाता है।
ग्राम पंचायत ग्वालथाई के प्रधान बबल कुमार, सलोआ की प्रधान मीना कुमारी, नकराणा के प्रधान जोगिंदर सिंह चौहान, टरवाड़ के प्रधान रंजीत सिंह ठाकुर, धरोट के प्रधान प्रेम चंद, रोडजामन के प्रधान अश्वनी कुमार, तरसुह की प्रधान नीलम देवी, टोबा पंचायत के प्रधान हरजीत सिंह और कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव गुरनाम चौधरी ने प्रदेश सरकार से इस समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि चंगर क्षेत्र की बड़ी आबादी को इलाज के लिए एम्स बिलासपुर जाना पड़ता है। सीधी बस सेवा नहीं होने से लोगों को पहले दूसरे स्थानों तक पहुंचना पड़ता है और वहां से एम्स के लिए साधन तलाशना पड़ता है। गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और उनके साथ जाने वाले परिजनों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है। प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष दो बस रूट शुरू करने का सुझाव रखा है। पहला रूट ग्वालथाई से बस्सी, टोबा, धरोट, बेहल, कैंचीमोड़ होते हुए एम्स बिलासपुर तक चलाने की मांग की गई है। वहीं दूसरा रूट भाखड़ा से नयना देवी जी, कैंचीमोड़ होते हुए एम्स तक शुरू करने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि इन दोनों रूटों पर बस सेवा शुरू होने से नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की करीब 20 पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध हैं। ऐसे में इन दोनों रूटों पर बस सेवा शुरू करने में परिवहन विभाग को पहल करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की कि दोनों रूटों पर कम से कम सुबह और शाम सीधी बस सेवा शुरू की जाए, ताकि लोग समय पर एम्स पहुंच सकें और उपचार के बाद बिना अतिरिक्त परेशानी के अपने घर लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed