{"_id":"6766b4fb31c707dba50d2cef","slug":"demand-for-reorganization-of-big-panchayats-in-sadar-assembly-constituency-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-128777-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सदर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी पंचायतों के पुनर्गठन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सदर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी पंचायतों के पुनर्गठन की मांग
Sat, 21 Dec 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने पंचायती राज मंत्री को सौंपा ज्ञापन
14 पंचायतों का विभाजन कर तीन नई पंचायतें गठित करने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से बड़ी पंचायतों के पुनर्गठन की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा उठाई जा रही इस मांग पर गत शुक्रवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया गया। इसके बाद, शनिवार को सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में त्रिलोक जमवाल ने सदर विधानसभा क्षेत्र की 14 पंचायतों का विभाजन कर उनके स्थान पर दो या तीन नई पंचायतों के गठन की मांग की। उनका कहना था कि क्षेत्र की कई पंचायतें आबादी के लिहाज से काफी बड़ी हैं, जिससे न केवल लोगों को परेशानी होती है, बल्कि पंचायतों का सही विकास भी नहीं हो पाता। इसके अलावा, बड़ी पंचायतों में अधिक आबादी होने के कारण कई पात्र लोग पंचायती राज संस्थाओं में प्रतिनिधित्व से वंचित रह जाते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि कई पंचायतों का क्षेत्रफल बहुत अधिक है, जिसके कारण ग्रामीणों को पंचायत कार्यालय तक पहुंचने में भारी दूरी तय करनी पड़ती है। इस मुद्दे पर विशेष रूप से कुठेड़ा पंचायत को लेकर त्रिलोक जमवाल ने कहा कि यह पंचायत इतनी बड़ी है कि इसे तीन नई पंचायतों में बांटना जरूरी है।
पंचायती राज मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र की बरमाणा, बैरी, हरनोड़ा, पंजगाईं, दियोली, माकड़ी-मारकंड, निचली भटेड़, बामटा, नौणी, कुठेड़ा, भलस्वाए, मल्यावर, ननावां और तल्याणा पंचायतों का उल्लेख करते हुए पुनर्गठन की मांग की गई है। विधायक ने पंचायती राज मंत्री से आग्रह किया कि शीतकालीन सत्र में दिए गए आश्वासन के अनुरूप इन पंचायतों का पुनर्गठन किया जाए, ताकि विकास में तेजी आ सके और अधिक लोगों को पंचायतों में भागीदारी का अवसर मिल सके।