फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand for permotion

सार्वजनिक वितरण सहायकों को किया जाए पदोन्नत

Tue, 16 Mar 2021 12:04 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
demand for permotion
भराड़ी (बिलासपुर)। सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन की सार्वजनिक वितरण सहायक एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र धीमान की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से उनके निवास स्थान पर मिला। देवेंद्र धीमान ने कहा कि कई वर्षों से सार्वजनिक वितरण सहायक की पदोन्नति नहीं हो पाई है। जबकि अधिकतर सार्वजनिक वितरण सहायक 25 से 30 साल से इसी पद पर कार्य कर रहे हैं। अधिकतर सहायक गोदामों, गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों में प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि जिस प्रकार 2011 में 75 लोगों को एक साथ पदोन्नत किया गया था, उसी तर्ज पर एक बार फिर वरिष्ठता के आधार पर सार्वजनिक वितरण सहायकों को पदोन्नत किया जाए।
विज्ञापन

बताते चलें कि धीमान की अध्यक्षता में मार्च 8 को भी 35 लोग प्रबंधक निदेशक मानसी सहाय से भी मिले थे। देवेंद्र धीमान ने कहा कि मंत्री ने मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए सिविल सप्लाई के सार्वजनिक वितरण सहायकों ने उनका आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed