फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inform Panchayat heads about the powers and rules regarding Panchayat operations.

Bilaspur News: पंचायत प्रधानों को बताए पंचायत संचालन के अधिकार और नियम

Thu, 24 Sep 2026 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Inform Panchayat heads about the powers and rules regarding Panchayat operations.
जिला परिषद भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद प्रधान और पंचायत अधिकारी। स्रोत: प्रधान
जिला परिषद भवन में चार दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन
विज्ञापन

पंचायती राज एक्ट-रूल और वित्तीय प्रावधानों की दी जानकारी
जिला पंचायत अधिकारी सर्वेश सिंह बिष्ट ने प्रधानों को किया संबोधित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद भवन बिलासपुर में पंचायत प्रधानों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को पंचायतों के कामकाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। प्रधानों के लिए आयोजित फाउंडेशन कोर्स में उन्हें पंचायती राज व्यवस्था के नियमों, अधिकारों और जिम्मेदारियों से अवगत करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानों को पंचायतों के संचालन और विकास कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए जरूरी जानकारी देना है।

प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत अधिकारी सर्वेश सिंह बिष्ट ने पंचायत प्रधानों को संबोधित किया। उन्होंने पंचायतों के कामकाज में नियमों की जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के महत्व पर जानकारी दी। प्रधानों को पंचायती राज एक्ट और रूल से जुड़े प्रावधानों को समझाया जा रहा है, ताकि पंचायत स्तर पर लिए जाने वाले निर्णय और विकास कार्य नियमानुसार किए जा सकें। प्रशिक्षण में पंचायतों से संबंधित विभिन्न योजनाओं और वित्तीय प्रावधानों को भी शामिल किया गया है। प्रधानों को बीबीजी रामजी योजना और 16वें वित्त आयोग से जुड़े विषयों की जानकारी दी जा रही है। इसके तहत पंचायतों को उपलब्ध वित्तीय संसाधनों और विकास कार्यों में उनके उपयोग से संबंधित प्रक्रिया को समझाया जा रहा है। इसके अलावा पंचायत प्रधानों की न्यायिक शक्तियों को लेकर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पंचायत स्तर पर प्रधानों की भूमिका, अधिकार और जिम्मेदारियों से जुड़े पहलुओं को विस्तार से समझाया जा रहा है। चार दिवसीय प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन को भी महत्वपूर्ण विषय के तौर पर शामिल किया गया है। आपदा के समय पंचायत स्तर पर किस तरह प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग किया जा सकता है, इससे जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के आगामी सत्रों में पंचायतों के कामकाज से जुड़े अन्य विषयों पर भी प्रधानों को जानकारी दी जाएगी। चार दिन चलने वाले इस फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से प्रधानों को पंचायत प्रशासन, योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों की व्यावहारिक जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed